इश्क़ है इश्क़-ए-पाक-बाज़ी का

अब्दुल वहाब यकरूअब्दुल वहाब यकरू

1 min read · 12.4K reads

इश्क़ है इश्क़-ए-पाक-बाज़ी का

गो कि हो आलम-ए-मजाज़ी का

इश्क़ का तिफ़्ल गिर ज़मीं ऊपर

खेल सीखा है ख़ाक-बाज़ी का

दिल को मिज़्गाँ नें ले के पंजे में

काम कीता है शाहबाज़ी का

कीमिया सीम-तन सीं मिलता है

यही है फ़न्न सीम-साज़ी का

फ़ज़्ल-ए-अहमद सीं शेर 'यकरू' का

राह है पर्दा-ए-हिजाज़ी का

अब्दुल वहाब यकरू
About the poet

अब्दुल वहाब यकरू

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like