कुछ अपना पता दे कर - अब्दुल हमीद

अब्दुल हमीदअब्दुल हमीद

3 min read · 12.4K reads

कुछ अपना पता दे कर हैरान बहुत रक्खा
सरगर्मी-ए-वहशत का इम्कान बहुत रक्खा

ऐसा तो न था मुश्किल इक एक क़दम उठना
इस बार अजब मैं ने सामान बहुत रक्खा

पर्बत के किनारे से इक राह निकलती है
दिखलाया बहुत मुश्किल आसान बहुत रक्खा

क्या फ़र्ज़ था हर इक को ख़ुशबू का पता देना
बस बाग़-ए-मोहब्बत को वीरान बहुत रक्खा

लोगों ने बहुत चाहा अपना सा बना डालें
पर हम ने के अपने को इंसान बहुत रक्खा
अब्दुल हमीद
About the poet

अब्दुल हमीद

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like