मैं ने अपनी रूह को अपने तन से अलग कर रक्खा है - अब्दुल अहद साज़

अब्दुल अहद ‘साज़अब्दुल अहद ‘साज़16 Sept 1950

4 min read · 12.4K reads

मैंने अपनी रूह को अपने तन से अलग कर रक्खा है
यूँ नहीं जैसे जिस्म को पैराहन से अलग कर रक्खा है

मेरे लफ़्ज़ों से गुज़रो मुझ से दर-गुज़रो कि मैंने
फ़न के पैराए में ख़ुद को फ़न से अलग कर रक्खा है

फ़ातिहा पढ़ कर यहीं सुबुक हो लें अहबाब चलो वर्ना
मैंने अपनी मय्यत को मदफ़न से अलग कर रक्खा है

घरवाले मुझे घर पर देख के ख़ुश हैं और वो क्या जानें
मैंने अपना घर अपने मस्कन से अलग कर रक्खा है

इसपे न जाओ कैसे किया है मैंने मुझको ख़ुद से अलग
बस ये देखो कैसे अनोखेपन से अलग कर रक्खा है

उम्र का रस्ता और कोई है वक़्त के मंज़र और कहीं
मैंने भी दोनों को बहम बचपन से अलग कर रक्खा है

दर्द की गुत्थी सुलझाने फिर क्यूँ आए हो ख़िरद वालो?

बाबा ! हमने तुमको जिस उलझन से अलग कर रक्खा है
अब्दुल अहद ‘साज़
About the poet

अब्दुल अहद ‘साज़

View profile & all 43 Poems / Stories

More from अब्दुल अहद ‘साज़

  1. अज़दवाजी ज़िन्दगी भी और तिजारत भी अदब भी - अब्दुल अहद साज़

    अज़दवाजी ज़िन्दगी भी और तिजारत भी अदब भीकितना कार-आमद है सब कुछ और कैसा बे-सबब भी

    12.4K reads
  2. ख़राब-ए-दर्द हुए ग़म-परस्तियों में रहे - अब्दुल अहद साज़

    ख़राब-ए-दर्द हुए ग़म-परस्तियों में रहेख़ुशी की खोज बहाना थी मस्तियों में रहे

    12.4K reads
  3. खिले हैं फूल की सूरत तेरे विसाल के दिन - अब्दुल अहद साज़

    खिले हैं फूल की सूरत तेरे विसाल के दिनतेरे जमाल की रातें तेरे ख़याल के दिन

    12.4K reads
  4. ख़ुद को औरों की तवज्जुह का तमाशा न करो - अब्दुल अहद ‘साज़

    ख़ुद को औरों की तवज्जुह[1] का तमाशा न करोआइना देख लो, अहबाब[2] से पूछा न करो

    12.4K reads
  5. खुली जब आँख तो देखा के दुनिया सर पे - अब्दुल अहद साज़

    खुली जब आँख तो देखा के दुनिया सर पे रक्खी हैख़ुमार-ए-होश में समझे थे हम ठोकर पे रक्खी है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like