लम्हा-ए-तख़्लीक़ बख़्शा उस ने मुझ को भीक में - अब्दुल अहद साज़

अब्दुल अहद ‘साज़अब्दुल अहद ‘साज़16 Sept 1950

3 min read · 12.4K reads

लम्हा-ए-तख़्लीक़ बख़्शा उस ने मुझ को भीक में
मैं ने लौटाया उसे इक नज़्म की तकनीक में

बाम-ओ-दर की रौशनी फिर क्यूँ बुलाती है मुझे
मैं निकल आया था घर से इक शब-ए-तारीक में

फ़ैसले महफ़ूज़ हैं और फ़ासले हैं बरक़रार
गर्द उड़ती है यक़ीं की वादी-ए-तश्कीक में

सी के फैला दूँ बिसात-ए-फ़न पे मैं दामान-ए-चाक
डोर तो गुज़रे नज़र की सोज़न-ए-बारीक में

मैं ज़ियारत-गाह-ए-आगाही से लौट आया हूँ दोस्त
फूल लाया हूँ अलम के हदिया-ए-तबरीक में

बोल मेरे सुर को छूते छूते रह जाते हैं साज़
आह ये कैसी कसर है दर्द की तहरीक में
अब्दुल अहद ‘साज़
About the poet

अब्दुल अहद ‘साज़

View profile & all 43 Poems / Stories

More from अब्दुल अहद ‘साज़

  1. अज़दवाजी ज़िन्दगी भी और तिजारत भी अदब भी - अब्दुल अहद साज़

    अज़दवाजी ज़िन्दगी भी और तिजारत भी अदब भीकितना कार-आमद है सब कुछ और कैसा बे-सबब भी

    12.3K reads
  2. ख़राब-ए-दर्द हुए ग़म-परस्तियों में रहे - अब्दुल अहद साज़

    ख़राब-ए-दर्द हुए ग़म-परस्तियों में रहेख़ुशी की खोज बहाना थी मस्तियों में रहे

    12.4K reads
  3. खिले हैं फूल की सूरत तेरे विसाल के दिन - अब्दुल अहद साज़

    खिले हैं फूल की सूरत तेरे विसाल के दिनतेरे जमाल की रातें तेरे ख़याल के दिन

    12.4K reads
  4. ख़ुद को औरों की तवज्जुह का तमाशा न करो - अब्दुल अहद ‘साज़

    ख़ुद को औरों की तवज्जुह[1] का तमाशा न करोआइना देख लो, अहबाब[2] से पूछा न करो

    12.4K reads
  5. खुली जब आँख तो देखा के दुनिया सर पे - अब्दुल अहद साज़

    खुली जब आँख तो देखा के दुनिया सर पे रक्खी हैख़ुमार-ए-होश में समझे थे हम ठोकर पे रक्खी है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like