बतख़ और साँप - नज़्म

किश्वर नाहीदकिश्वर नाहीद17 Jun 1940

1 min read · 12.4K reads

हिरन का एक छोटा बच्चा

दरिया के किनारे आ निकला

वहाँ पे एक बतख़ भी थी

मछली से वो ये कहती थी

मैं तो दरिया में नहाती हूँ

जब चाहूँ मैं उड़ जाती हूँ

थक जाऊँ मैं तो बैठ रहूँ

जब चाहूँ मैं सब्ज़े पे चलूँ

तुम तो दरिया की मछली हो

पानी में रहती बस्ती हो

तुम मेरी तरह से चल न सको

तुम मेरी तरह हिल-जुल न सको

तुम मेरी तरह से आ न सको

तुम मेरी तरह से जा न सको

ये बात सुनी इक साँप ने

ग़ुस्से से लगा वो काँपने

वो बोला क्यूँ मजबूर है तू

कम-हिम्मत है मजबूर है तू

यूँ मछली को शैख़ी न दिखा

कुछ हिम्मत है तो सामने आ

अब बोल कि क्या तू उड़ती है

आ चील के सामने उड़ के दिखा

अब बोल कि क्या तू दौड़ती है

आ ख़रगोश से रेस लगा

अब बोल कि क्या तू तैरती है

आ तू मछली से पैर मिला

अब तू समझी अब तू जानी

ये बातें हैं आनी-जानी

है असल तो ये कुछ कर के दिखा

दुनिया ये कहे क्या ख़ूब किया

जो गुर सीखो पूरा सीखो

जो काम करो अच्छा ही करो

किश्वर नाहीद
About the poet

किश्वर नाहीद

उपनाम : 'नाहिद' मूल नाम : किश्वर नाहीद जन्म : 17 Jun 1940 | बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश संबंधी : मुख़्तार सिद्दीक़ी (गुरु) Kishwar Nahid is an outstanding shaira of Pakistan. She holds an M.A. degree in Economics from Punjab University, Lahore. She is a prolific wr…

View profile & all 74 Poems / Stories

More from किश्वर नाहीद

  1. तुझ से वा'दा अज़ीज़-तर रक्खा

    तुझ से वा'दा अज़ीज़-तर रक्खावहशतों को भी अपने घर रक्खा

    12.4K reads
  2. कुछ दिन तो मलाल उस का हक़ था

    कुछ दिन तो मलाल उस का हक़ थाबिछड़ा तो ख़याल उस का हक़ था

    12.4K reads
  3. हसरत है तुझे सामने बैठे कभी देखूँ

    हसरत है तुझे सामने बैठे कभी देखूँमैं तुझ से मुख़ातिब हूँ तिरा हाल भी पूछूँ

    12.5K reads
  4. बिगड़ी बात बनाना मुश्किल बिगड़ी बात बनाए कौन

    बिगड़ी बात बनाना मुश्किल बिगड़ी बात बनाए कौनकुंज-ए-तमन्ना वीराना है आ कर फूल खिलाए कौन

    12.4K reads
  5. उम्र में उस से बड़ी थी लेकिन पहले टूट के बिखरी मैं

    उम्र में उस से बड़ी थी लेकिन पहले टूट के बिखरी मैंसाहिल साहिल जज़्बे थे और दरिया दरिया पहुँची मैं

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like