वफ़ा-सरिश्त हूँ दूरी में भी मोहब्बत है

फ़ातिमा हसनफ़ातिमा हसन25 Jan 1953

1 min read · 12.4K reads

वफ़ा-सरिश्त हूँ दूरी में भी मोहब्बत है

अकेले रहने में लेकिन बड़ी अज़िय्यत है

ये जागती है तो फिर देर तक जगाती है

मिरे वजूद में सोई हुई जो वहशत है

जहाँ पे इश्क़ की सरहद जुनूँ से मिलती है

वहाँ पे आ के मिले वो अगर मोहब्बत है

बहुत हैं ख़्वाब मगर ख़्वाब ही से क्या होगा

हमारे बीच जो हाइल है वो हक़ीक़त है

वो दौर आया कि वो भी घरों को छोड़ गए

जो सोचते थे कि अब मुस्तक़िल सुकूनत है

समझ रही थी मैं अपने क़याम को मंज़िल

ख़बर नहीं थी कि आगे भी एक हिजरत है

बहुत से लोग दिलों में छुपाए बैठे हैं

ये 'फ़ातिमा' ही नहीं है जिसे शिकायत है

फ़ातिमा हसन
About the poet

फ़ातिमा हसन

उपनाम : 'फ़ातेमा हसन' मूल नाम : डॉक्टर स्यीदह् फ़ातिमा ज़ैदी जन्म : 25 Jan 1953 | कराची, सिंध

View profile & all 31 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश