मिरा ख़्वाब थीं जो मोहब्बतें - नज़्म

फ़ातिमा हसनफ़ातिमा हसन25 Jan 1953

2 min read · 12.4K reads

मिरी आरज़ूओं के देवता

मैं अजीब थी मैं अजब रही

मुझे दश्त-ए-ग़म को भी छानने की तलब रही

मिरी बात में कोई रात आ के ठहर गई

मिरी ज़ात में कोई ज़ात आ के गुज़र गई

मुझे फिर भी दर्द को जाँचने की तलब रही

कई रंज भी हैं नदामतों से मिले हुए

कई शहर भी हैं अदावतों से भरे हुए

किसी ग़म के ज़ोर से ज़र्द है मिरा शहर भी

मुझे याद है किसी शाम-ए-ग़म का वो क़हर भी

ये जो लोग हैं ये बड़े अजीब से लोग हैं

ये अभी तलक न समझ सके

है कमाल क्या

है मोहब्बतों का जुनूब क्या

है शुमाल क्या

है उरूज-ए-दर्द-ए-हबीब क्या

है ज़वाल क्या

ये समझ सके ही नहीं

है हम को मलाल क्या

मुझे वस्ल-ए-यार के फ़लसफ़े पे यक़ीन है

ये जो हिज्र है ये किसी गुमान से कम नहीं

मिरी आँख दश्त है

मुद्दतों से जो नम नहीं

सभी कुछ है बस यहाँ तुम नहीं

ऐ हबीब-ए-मन

ऐ तबीब-ए-जाँ

ये जो चाशनी है हुरूफ़ में

तिरी देन है

ये जो नक़्श हैं मिरी आँख में

है तिरा करम

जो मिठास है मिरी बात में

तिरी बात है

मिरा मुझ में कुछ भी नहीं रहा

तिरी ज़ात है

ऐ फ़क़ीह-ए-शहर तिरा बयान भी झूट है

मुझे इश्क़ है तो फिर इस में कोई दलील क्या

मुझे ज़ब्त मिलता है रोज़ गर

तो ये दर्द दर्द-ए-सबील क्या

मिरी आरज़ूओं के देवता

ज़रा देख ले

मिरी रूह वज्द की कैफ़ियत में घिरी हुई

मैं जो साँस साँस मरी हुई

तिरे दर पे कब से पड़ी हुई

कभी देख ले

कभी सार ले

ये बता मुझे

है क़ुसूर क्या

मिरे देवता मिरे बादशाह

बड़े ज़ख़्म हैं

बड़े ज़ख़्म हैं मिरी रूह पर

तुझे तेरी शान का वास्ता

मिरे इंदिमाल के वास्ते

ज़रा मुस्कुरा

ज़रा मुस्कुरा कि सुकूँ मिले

ज़रा दूर मुझ से फ़िशार हो

मिरे चार-सू तिरा प्यार हो

मिरे जिस्म-ओ-जाँ की ख़िज़ाओं में भी बहार हो

तो फिर इस के बाद वज़ाहतें

ये अदावतें

मुझे कब हैं रास सख़ावतें

वही आफ़तें

ये मुसीबतें

मिरी ज़ख़्म-ज़ख़्म अक़ीदतें

मिरी दर्द दर्द इरादतें

मैं हक़ीक़तों से कटी हुई मिरे चारागर

मुझे रास आईं अज़िय्यतें

मिरा ख़्वाब थीं जो मोहब्बतें

फ़ातिमा हसन
About the poet

फ़ातिमा हसन

उपनाम : 'फ़ातेमा हसन' मूल नाम : डॉक्टर स्यीदह् फ़ातिमा ज़ैदी जन्म : 25 Jan 1953 | कराची, सिंध

View profile & all 31 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश