जब मैं हार गया

दूधनाथ सिंहदूधनाथ सिंह17 Oct 1936 – 1 Dec 2018

2 min read · 12.5K reads

जब मैं हार गया सब कुछ करके
मुझे नींद आ गई ।
जब मैं गुहार लगाते-लगाते थक गया
मुझे नींद आ गई
जब मैं भरपेट सोकर उठा
हड़बोंग में फँसा, गुस्सा आया जब
मुझे नींद आ गई । जब तुम्हारे इधर-उधर
घर के भीतर बिस्तर से सितारों की दूरी तक
भागते निपटाते पीठ के उल्टे धनुष में हुक लगाते
चुनरी से उलझते पल्लू में पिन फँसाते, तर्जनी
की ठोढ़ी पर छलक आई ख़ून की बूँद को होठों में चूसते
खीझते, याद करते, भूली हुई बातों पर सिर ठोंकते
बाहर बाहर -– मेरी आवाज़ की अनसुनी करते…

यही तो चाहिए था तुम्हें
ऐसा ही निपट आलस्य
ललित लालित्य, विजन में खुले हुए
अस्त-व्यस्त होठों पर नीला आकाश
ऐसी ही ध्वस्त-मस्त निर्जन पराजय
पौरुष की । इसी तरह हँसती-निहारतीं
बालक को जब तुम गईं
मुझे नींद आ गई ।

जब तुमने लौटकर जगाया
माथा सहलाया तब मुझको
फिर नींद आ गई ।

मैं हूँ तुम्हारा उधारखाता
मैं हूँ तुम्हारी चिढ़
तंग-तंग चोली
तुम्हारी स्वतंत्रता पर कसी हुई,
फटी हुई चादर
लुगरी तुम्हारी फेंकी हुई
मैं हूँ तुम्हारा वह सदियों का बूढ़ा अश्व
जिसकी पीठ पर ढेर सारी मक्खियाँ
टूटी हुई नाल से खूँदता
सूना रणस्थल ।

लो, अब सँभालो
अपनी रणभेरी
मैं जाता हूँ ।

दूधनाथ सिंह
About the poet

दूधनाथ सिंह

दूधनाथ सिंह (जन्म:17 अक्टूबर, 1936 एवं निधन 12 जनवरी, 2018) हिन्दी के आलोचक, सम्पादक एवं कथाकार थे। उन्होने अपनी कहानियों के माध्यम से साठोत्तरी भारत के पारिवारिक, सामाजिक, आर्थिक, नैतिक एवं मानसिक सभी क्षेत्रों में उत्पन्न विसंगतियों को चुनौती दी। जीवन परिचय…

View profile & all 30 Poems / Stories

More from दूधनाथ सिंह

  1. क्रूरता

    एकमैंने तुम्हें अपनी बाँहों में निश्चित सोते हुए देखा है।

    12.5K reads
  2. कालिदास

    मौन के विराट अश्वत्थ से जो मुझे ले गएवाक् और अर्थ के समुच्चय-बोध तक

    12.4K reads
  3. किस अज्ञात इशारे पर

    यह एक नया दिन है ख़ून में नहाई सदियों के बाद यह मौन अट्टहास।न्याय की आशा में बाँधे हुए तुम्हें मैं ताक रहा हूँ बूँद-बूँद टूटते आकाश में अँधेरा चिड़ियों की आँखें निचोड़ रहा है बदली की तंग गलियों में दस्ते पर उतर रहे हैं... एक नया दिन है यह... मेरे प्यार! चारों ओर युद्ध चल रहे हैं सभी समझते हैं इतनी भयावह नीरवता का अर्थ।

    12.5K reads
  4. प्यार

    स्तब्ध निःशब्दता में कहीं एक पत्ता खड़कता है।अंधेरे की खोह हलचल के प्रथम सीमान्त पर चुप--

    12.4K reads
  5. कन्याकुमारी : सूर्योदय : सूर्यास्त

    लहर-लहर मारती है गैंती--टूटकर फैलता है लाल रंगएक ग़ुस्सैल इशारे की तरह

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like