लहर-लहर मारती है गैंती--टूटकर फैलता है लाल रंग
एक ग़ुस्सैल इशारे की तरह
तमतमाता हुआ सूरज
उठता है : गिरता है
काला समन्दर फिर
अपना वही अट्टहास-- शुरू करता है
लौटते हैं हम चुपचाप ।
शुरू होती है कविता फिर
एक चीख़ की मानिन्द ।
लहर-लहर मारती है गैंती--टूटकर फैलता है लाल रंग
एक ग़ुस्सैल इशारे की तरह
तमतमाता हुआ सूरज
उठता है : गिरता है
काला समन्दर फिर
अपना वही अट्टहास-- शुरू करता है
लौटते हैं हम चुपचाप ।
शुरू होती है कविता फिर
एक चीख़ की मानिन्द ।

दूधनाथ सिंह (जन्म:17 अक्टूबर, 1936 एवं निधन 12 जनवरी, 2018) हिन्दी के आलोचक, सम्पादक एवं कथाकार थे। उन्होने अपनी कहानियों के माध्यम से साठोत्तरी भारत के पारिवारिक, सामाजिक, आर्थिक, नैतिक एवं मानसिक सभी क्षेत्रों में उत्पन्न विसंगतियों को चुनौती दी। जीवन परिचय…
View profile & all 30 Poems / Storiesएकमैंने तुम्हें अपनी बाँहों में निश्चित सोते हुए देखा है।
मौन के विराट अश्वत्थ से जो मुझे ले गएवाक् और अर्थ के समुच्चय-बोध तक
यह एक नया दिन है ख़ून में नहाई सदियों के बाद यह मौन अट्टहास।न्याय की आशा में बाँधे हुए तुम्हें मैं ताक रहा हूँ बूँद-बूँद टूटते आकाश में अँधेरा चिड़ियों की आँखें निचोड़ रहा है बदली की तंग गलियों में दस्ते पर उतर रहे हैं... एक नया दिन है यह... मेरे प्यार! चारों ओर युद्ध चल रहे हैं सभी समझते हैं इतनी भयावह नीरवता का अर्थ।
स्तब्ध निःशब्दता में कहीं एक पत्ता खड़कता है।अंधेरे की खोह हलचल के प्रथम सीमान्त पर चुप--
मैंने कठैती हड्डियों वाला एक हाथ देखा--रंग में काला और धुन में कठोर ।