प्यार

दूधनाथ सिंहदूधनाथ सिंह17 Oct 1936 – 1 Dec 2018

1 min read · 12.4K reads

स्तब्ध निःशब्दता में कहीं एक पत्ता खड़कता है।
अंधेरे की खोह हलचल के प्रथम सीमान्त पर चुप--
मुस्कुराती है।
रोशनी की सहमी हुई फाँक
पहाड़ को ताज़ा और बुलन्द करती है।
एक निडर सन्नाटा अंगड़ाइयाँ लेता है।

हरियाली और बर्फ़ के बीच
इसी तरह शुरू करता है-- वह
अपना कोमल और खूंखार अभियान
जैसे पूरे जंगल में हवा का पहला अहसास
सरसराता है।

तभी एक धमाके के साथ
सारा जंगल दुश्मन में बदल जाता है
और सब कुछ का अन्त--एक लपट भरी उछाल
और चीख़ती हुई दहाड़ में होता है।

डरी हुई चिड़ियों का एक झुंड
पत्तियों के भीतर थरथराता है
और जंगल फिर अपनी हरियाली में झूम उठता है।

दूधनाथ सिंह
About the poet

दूधनाथ सिंह

दूधनाथ सिंह (जन्म:17 अक्टूबर, 1936 एवं निधन 12 जनवरी, 2018) हिन्दी के आलोचक, सम्पादक एवं कथाकार थे। उन्होने अपनी कहानियों के माध्यम से साठोत्तरी भारत के पारिवारिक, सामाजिक, आर्थिक, नैतिक एवं मानसिक सभी क्षेत्रों में उत्पन्न विसंगतियों को चुनौती दी। जीवन परिचय…

View profile & all 30 Poems / Stories

More from दूधनाथ सिंह

  1. क्रूरता

    एकमैंने तुम्हें अपनी बाँहों में निश्चित सोते हुए देखा है।

    12.5K reads
  2. कालिदास

    मौन के विराट अश्वत्थ से जो मुझे ले गएवाक् और अर्थ के समुच्चय-बोध तक

    12.4K reads
  3. किस अज्ञात इशारे पर

    यह एक नया दिन है ख़ून में नहाई सदियों के बाद यह मौन अट्टहास।न्याय की आशा में बाँधे हुए तुम्हें मैं ताक रहा हूँ बूँद-बूँद टूटते आकाश में अँधेरा चिड़ियों की आँखें निचोड़ रहा है बदली की तंग गलियों में दस्ते पर उतर रहे हैं... एक नया दिन है यह... मेरे प्यार! चारों ओर युद्ध चल रहे हैं सभी समझते हैं इतनी भयावह नीरवता का अर्थ।

    12.5K reads
  4. कन्याकुमारी : सूर्योदय : सूर्यास्त

    लहर-लहर मारती है गैंती--टूटकर फैलता है लाल रंगएक ग़ुस्सैल इशारे की तरह

    12.5K reads
  5. एक आँख वाला इतिहास

    मैंने कठैती हड्डियों वाला एक हाथ देखा--रंग में काला और धुन में कठोर ।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like