इस जौर ओ जफ़ा से तिरे ज़िन्हार न टूटे

अशरफ़ अली फ़ुग़ाँअशरफ़ अली फ़ुग़ाँ

1 min read · 12.4K reads

इस जौर ओ जफ़ा से तिरे ज़िन्हार न टूटे

ये दिल तो किसी तरह से ऐ यार न टूटे

ग़ैरों को न कर मुझ दिल-ए-बिस्मिल के मुक़ाबिल

चौ रंग लगाते तिरी तलवार न टूटे

वो शीशा-ए-दिल है कि इसी संग-ए-जफ़ा पर

सौ बार अगर फेंकिए यक-बार न टूटे

रख क़ैस क़दम वादी-ए-लैला में समझ कर

इस दश्त-ए-मोहब्बत का कोई ख़ार न टूटे

जुम्बिश में न ला सुब्हा-ए-इस्लाम को ऐ शेख़

नाज़ुक है मिरा रिश्ता-ए-ज़ुन्नार न टूटे

शाना से 'फ़ुग़ाँ' फिर उलझता है मिरा दिल

उस काकुल-ए-मुश्कीं का कोई तार न टूटे

अशरफ़ अली फ़ुग़ाँ
About the poet

अशरफ़ अली फ़ुग़ाँ

उपनाम : 'फ़ुग़ाँ' जन्म : दिल्ली निधन : पटना, बिहार मीर तक़ी मीर और मुहम्मद रफ़ी सौदा अपने ज़माने में शायरी के सुपर पावर थे। उन लोगों ने ईहाम गोई की सलतनत के पतन के बाद भाषा और अभिव्यक्ति के नए क्षेत्रोँ में विजय प्राप्त की थी। इन क़दआवर शख़्सियतों का कोई प्रतिद्वं…

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like