हरगिज़ मिरा वहशी न हुआ राम किसी का

अशरफ़ अली फ़ुग़ाँअशरफ़ अली फ़ुग़ाँ

1 min read · 12.4K reads

हरगिज़ मिरा वहशी न हुआ राम किसी का

वो सुब्ह को है यार मिरा शाम किसी का

इस हस्ती-ए-मौहूम में हरगिज़ न खुली चश्म

मालूम किसी को नहीं अंजाम किसी का

इतना कोई कह दे कि मिरा यार कहाँ है

बिल्लाह मैं लेने का नहीं नाम किसी का

होने दे मिरा चाक गरेबाँ मिरे नासेह

निकले मिरे हाथों से भला काम किसी का

नाहक़ को 'फ़ुग़ाँ' के तईं तशहीर किया है

दुनिया में न होवे कोई बदनाम किसी का

अशरफ़ अली फ़ुग़ाँ
About the poet

अशरफ़ अली फ़ुग़ाँ

उपनाम : 'फ़ुग़ाँ' जन्म : दिल्ली निधन : पटना, बिहार मीर तक़ी मीर और मुहम्मद रफ़ी सौदा अपने ज़माने में शायरी के सुपर पावर थे। उन लोगों ने ईहाम गोई की सलतनत के पतन के बाद भाषा और अभिव्यक्ति के नए क्षेत्रोँ में विजय प्राप्त की थी। इन क़दआवर शख़्सियतों का कोई प्रतिद्वं…

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like