ऐ तजल्ली क्या हुआ शेवा तिरी तकरार का

अशरफ़ अली फ़ुग़ाँअशरफ़ अली फ़ुग़ाँ

1 min read · 12.4K reads

ऐ तजल्ली क्या हुआ शेवा तिरी तकरार का

मर गया आख़िर को ये तालिब तिरे दीदार का

क्या बिना-ए-ख़ाना-ए-उश्शाक़ बे-बुनियाद है

ढल गया सर से मिरे साया तिरी दीवार का

रोज़ बेह होता नज़र आता नहीं ये ज़ख़्म-ए-दिल

देखिए क्या हो ख़ुदा हाफ़िज़ है इस बीमार का

नौ-मुलाज़िम लाल-ए-लब को ले गए तनख़्वाह में

बे-तलब रहता है ये नौकर तिरी सरकार का

देख नईं सकता 'फ़ुग़ाँ' शादी दिल-ए-आफ़त-तलब

ये कहाँ से हो गया मालिक मिरे घर-बार का

अशरफ़ अली फ़ुग़ाँ
About the poet

अशरफ़ अली फ़ुग़ाँ

उपनाम : 'फ़ुग़ाँ' जन्म : दिल्ली निधन : पटना, बिहार मीर तक़ी मीर और मुहम्मद रफ़ी सौदा अपने ज़माने में शायरी के सुपर पावर थे। उन लोगों ने ईहाम गोई की सलतनत के पतन के बाद भाषा और अभिव्यक्ति के नए क्षेत्रोँ में विजय प्राप्त की थी। इन क़दआवर शख़्सियतों का कोई प्रतिद्वं…

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like