वैसे आप गोबर-गनेस हैं
समझते हैं अपने आपको
हिंदी साहित्य की सबसे बड़ी तोप
आप कवि हैं
आप उपन्यासकार हैं
आप चितंक हैं विचारक भी
क्रांतिकारी तो हैं ही
हिंदी साहित्य में गुबरैलों
की तरह फैले
नौकरशाहों के गू में
फँसी फैंसी जूती हैं
मैं आपसे प्रेम करता हूँ
आप हैं
बाँध लेना चाहते हैं
अपने आलिंगन में
बचकर रहना है आपके प्रेम से
मैंने देखा है
कैसे अजगर के आलिंगन में
फँसकर खो देते हैं हिरन
अपने प्राण
और फिर वह चला जाता है
किसी सम्मान के लिए
उत्तर की ओर
और अपने
साहित्य पर
पी-एच.डी. कराने
दक्षिण की ओर
मेरा नमस्कार
स्वीकार करो
मैं तो भागा








