दूर तक इक सराब देखा है - ज़ुल्फ़िकार नक़वी

ज़ुल्फ़िकार नक़वीज़ुल्फ़िकार नक़वी

2 min read · 12.4K reads

दूर तक इक सराब देखा है
वहशतों का शबाब देखा है

ज़ौ-फ़िशाँ क्यूँ है दश्त के ज़र्रे
क्या कोई माहताब देखा है

बाम ओ दर पर है शोलगी रक़्साँ
हुस्न को बे-नक़ाब देखा है

नामा-बर उन से बस यही कहना
नीम-जाँ इक गुलाब देखा है

अब ज़मीं पर क़दम नहीं टिकते
आसमाँ पर उक़ाब देखा है

मेरी नज़रों में बाँकपन कैसा
जागता हूँ कि ख़्वाब देखा है
ज़ुल्फ़िकार नक़वी
About the poet

ज़ुल्फ़िकार नक़वी

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like