बेचैनी के लम्हे साँसें पत्थर की - ज़ुल्फ़िकार नक़वी

ज़ुल्फ़िकार नक़वीज़ुल्फ़िकार नक़वी

3 min read · 12.4K reads

बेचैनी के लम्हे साँसें पत्थर की
सदियों जैसे दिन हैं रातें पत्थर की

पथराई सी आँखें चेहरे पत्थर के
हम ने देखीं कितनी शक्लें पत्थर की

गोरे हों या काले सार पर बरसे हैं
परखी हम ने सारी ज़ातें पत्थर की

नीलामी के दर पर बेबस शर्मिंदा
ख़ामोशी में लिपटी आँखें पत्थर की

दिल की धड़कन बढ़ती जाए सुन सुन कर
शीशागर के लब पर बातें पत्थर की

अंदर की आराइश-ए-नाज़ुक क्या होगा
बाहर वज़नी हैं दीवारें पत्थर की

आओ मिल कर उन में ढूँढें आदम-ज़ाद
चलती फिरती जो हैं लाशें पत्थर की
ज़ुल्फ़िकार नक़वी
About the poet

ज़ुल्फ़िकार नक़वी

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like