सदियों के बाद होश में जो आ रहा हूँ मैं - ज़ुल्फ़िकार नक़वी

ज़ुल्फ़िकार नक़वीज़ुल्फ़िकार नक़वी

3 min read · 12.4K reads

सदियों के बाद होश में जो आ रहा हूँ मैं
लगता है पहले जुर्म को दोहरा रहा हूँ मैं

पुर-हौल वादियों का सफ़र है बहुत कठिन
ले जा रहा है शौक़ चला जा रहा हूँ मैं

ख़ाली हैं दोनों हाथ और दामन भी तार तार
क्यूँ एक मुश्त-ए-ख़ाक पे इतरा रहा हूँ मैं

शौक़-ए-विसाल-ए-यार में इक काट दी
अब बाम ओ दर सजे हैं तो घबरा रहा हूँ मैं

शायद वरक़ है पढ़ लिया कोई हयात का
बन कर फ़कीह-ए-शहर जो समझा रहा हूँ मैं

साहिल पे बैठा देख के मौजों का इजि़्तराब
उलझी हुई सी गुत्थियाँ सुलझा रहा हूँ मैं
ज़ुल्फ़िकार नक़वी
About the poet

ज़ुल्फ़िकार नक़वी

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like