वाक़िआ कोई तो हो जाता सँभलने के लिए - ज़ुबैर फ़ारूक़

ज़ुबैर फ़ारूक़ज़ुबैर फ़ारूक़19 Sept 1956

3 min read · 12.4K reads

वाक़िआ कोई तो हो जाता सँभलने के लिए
रास्ता मुझ को भी मिलता कोई चलने के लिए

क्यूँ न सौग़ात समझ कर मैं उसे करता क़ुबूल
भेजते ज़हर वो मुझ को जो निगलने के लिए

इतनी सर्दी है कि मैं बाँहों की हरारत माँगूँ
रूत ये मौज़ूँ है कहाँ घर से निकलने के लिए

चाहिए कोई उसे नाज़ उठाने वाला
दिल तो तय्यार है हर वक़्त मचलने के लिए

अब तो ‘फ़ारूक़’ इसी हाल में ख़ुश रहते हैं
वक़्त है पास कहाँ अपने बदलने के लिए
ज़ुबैर फ़ारूक़
About the poet

ज़ुबैर फ़ारूक़

View profile & all 5 Poems / Stories

More from ज़ुबैर फ़ारूक़

  1. आँखों में है बसा हुआ तूफ़ान देखना - ज़ुबैर फ़ारूक़

    आँखों में है बसा हुआ तूफ़ान देखनानिकले हैं दिल से यूँ मिरे अरमान देखना

    12.4K reads
  2. लोग कहते हैं यहाँ एक हसीं रहता था - ज़ुबैर फ़ारूक़

    लोग कहते हैं यहाँ एक हसीं रहता थासर-ए-आईना कोई माह-जबीं रहता था

    12.4K reads
  3. मेरा सारा बदन राख हो भी चुका मैं ने दिल को बचाया है तेरे लिए - ज़ुबैर फ़ारूक़

    मेरा सारा बदन राख हो भी चुका मैं ने दिल को बचाया है तेरे लिएटूटे फूटे से दीवार-ओ-दर हैं सभी फिर भी घर को सजाया है तेरे लिए

    12.4K reads
  4. साफ़ आईना है क्यूँ मुझे धुँदला दिखाए दे - ज़ुबैर फ़ारूक़

    साफ़ आईना है क्यूँ मुझे धुँदला दिखाए देगर अक्स है ये मेरा तो मुझ सा दिखाई दे

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like