आँखों में है बसा हुआ तूफ़ान देखना - ज़ुबैर फ़ारूक़

ज़ुबैर फ़ारूक़ज़ुबैर फ़ारूक़19 Sept 1956

3 min read · 12.4K reads

आँखों में है बसा हुआ तूफ़ान देखना
निकले हैं दिल से यूँ मिरे अरमान देखना

भूला हूँ जिस के वास्ते मैं अपने आप को
वो भी है मेरे हाल से अंजान देखना

देखा जो मुस्कुराते हुए आज उन को फिर
रौशन हुआ है जीने का इम्कान देखना

है हर्फ़ हर्फ़ ज़ख़्म की सूरत खिला हुआ
फ़ुर्सत मिले तो तुम मिरा दीवान देखना

चारों तरफ़ है फैला हुआ सब्ज़ा-ज़ार सा
बादल का है ज़मीन पर एहसान देखना

आँखों में अश्क लब पे फ़ुग़ाँ दिल फ़िगार सा
राह-ए-वफ़ा में जीने का सामान देखना

चलता हूँ एहतियात से ‘फ़ारूक़’ इस लिए
कर लूँ न फिर कहीं कोई नुक़सान देखना
ज़ुबैर फ़ारूक़
About the poet

ज़ुबैर फ़ारूक़

View profile & all 5 Poems / Stories

More from ज़ुबैर फ़ारूक़

  1. लोग कहते हैं यहाँ एक हसीं रहता था - ज़ुबैर फ़ारूक़

    लोग कहते हैं यहाँ एक हसीं रहता थासर-ए-आईना कोई माह-जबीं रहता था

    12.4K reads
  2. मेरा सारा बदन राख हो भी चुका मैं ने दिल को बचाया है तेरे लिए - ज़ुबैर फ़ारूक़

    मेरा सारा बदन राख हो भी चुका मैं ने दिल को बचाया है तेरे लिएटूटे फूटे से दीवार-ओ-दर हैं सभी फिर भी घर को सजाया है तेरे लिए

    12.4K reads
  3. साफ़ आईना है क्यूँ मुझे धुँदला दिखाए दे - ज़ुबैर फ़ारूक़

    साफ़ आईना है क्यूँ मुझे धुँदला दिखाए देगर अक्स है ये मेरा तो मुझ सा दिखाई दे

    12.3K reads
  4. वाक़िआ कोई तो हो जाता सँभलने के लिए - ज़ुबैर फ़ारूक़

    वाक़िआ कोई तो हो जाता सँभलने के लिएरास्ता मुझ को भी मिलता कोई चलने के लिए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like