साफ़ आईना है क्यूँ मुझे धुँदला दिखाए दे - ज़ुबैर फ़ारूक़

ज़ुबैर फ़ारूक़ज़ुबैर फ़ारूक़19 Sept 1956

3 min read · 12.4K reads

साफ़ आईना है क्यूँ मुझे धुँदला दिखाए दे
गर अक्स है ये मेरा तो मुझ सा दिखाई दे

मुझ को तो मार डालेगा मेरा अकेला-पन
इस भीड़ में कोई तो शनासा दिखाई दे

बर्बाद मुझ को देखना चाहे हर एक आँख
मिल कर रहूँगा ख़ाक में ऐसा दिखाई दे

ये आसमाँ पे धुँद सी छाई हुई है क्या
गर अब्र है तो हम को बरसता दिखाई दे

ये मुझ को किस मक़ाम पे ले आई ज़िंदगी
या रब कोई फ़रार का रस्ता दिखाई दे

‘फारूक़’ दिल का हाल मैं जा कर किसे कहूँ
हर चेहरा मुझ को अपना ही चेहरा दिखाई दे
ज़ुबैर फ़ारूक़
About the poet

ज़ुबैर फ़ारूक़

View profile & all 5 Poems / Stories

More from ज़ुबैर फ़ारूक़

  1. आँखों में है बसा हुआ तूफ़ान देखना - ज़ुबैर फ़ारूक़

    आँखों में है बसा हुआ तूफ़ान देखनानिकले हैं दिल से यूँ मिरे अरमान देखना

    12.4K reads
  2. लोग कहते हैं यहाँ एक हसीं रहता था - ज़ुबैर फ़ारूक़

    लोग कहते हैं यहाँ एक हसीं रहता थासर-ए-आईना कोई माह-जबीं रहता था

    12.4K reads
  3. मेरा सारा बदन राख हो भी चुका मैं ने दिल को बचाया है तेरे लिए - ज़ुबैर फ़ारूक़

    मेरा सारा बदन राख हो भी चुका मैं ने दिल को बचाया है तेरे लिएटूटे फूटे से दीवार-ओ-दर हैं सभी फिर भी घर को सजाया है तेरे लिए

    12.4K reads
  4. वाक़िआ कोई तो हो जाता सँभलने के लिए - ज़ुबैर फ़ारूक़

    वाक़िआ कोई तो हो जाता सँभलने के लिएरास्ता मुझ को भी मिलता कोई चलने के लिए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like