सुकूत से भी सुख़न को निकाल लाता हुआ - ज़िया-उल-मुस्तफ़ा तुर्क

ज़िया-उल-मुस्तफ़ा तुर्कज़िया-उल-मुस्तफ़ा तुर्क29 Sept 1976

3 min read · 12.4K reads

सुकूत से भी सुख़न को निकाल लाता हुआ
ये मैं हूँ लौह-ए-शिकस्ता से लफ़्ज़ उठाता हुआ

मकाँ की तंगी ओ तारीकी बेश-तरी थी सो मैं
दिए जलाता हुआ आईने बनाता हुआ

तिरे ग़याब को मौजूद में बदलते हुए
कभी मैं ख़ुद को तिरे नाम से बुलाता हुआ

चराग़ जलते ही इक शहर मुन्कशिफ़ हम पर
और उस के बाद वही शहर डूब जाता हुआ

बस एक ख़्वाब कि उस क़र्या-ए-बदन से हुनूज़
नवाह-ए-दिल तलक इस रास्ता सा आता हुआ
ज़िया-उल-मुस्तफ़ा तुर्क
About the poet

ज़िया-उल-मुस्तफ़ा तुर्क

View profile & all 14 Poems / Stories

More from ज़िया-उल-मुस्तफ़ा तुर्क

  1. आईने के आख़िरी इज़हार में - ज़िया-उल-मुस्तफ़ा तुर्क

    आईने के आख़िरी इज़हार मेंमैं भी हूँ शाम-ए-अबद-आसार में

    12.4K reads
  2. चराग़-ए-कुश्ता से क़िंदील कर रहा है मुझे - ज़िया-उल-मुस्तफ़ा तुर्क

    चराग़-ए-कुश्ता से क़िंदील कर रहा है मुझेवो दस्त-ए-ग़ैब जो तब्दील कर रहा है मुझे

    12.4K reads
  3. दिनों में दिन थे शबों में शबें पड़ी हुई थीं - ज़िया-उल-मुस्तफ़ा तुर्क

    दिनों में दिन थे शबों में शबें पड़ी हुई थींसभी कहानियाँ इक ताक़ में पड़ी हुई थीं

    12.4K reads
  4. जिस भी लफ़्ज पे उँगलियाँ रख दे साज़ करे - ज़िया-उल-मुस्तफ़ा तुर्क

    जिस भी लफ़्ज पे उँगलियाँ रख दे साज़ करेनज़्म की मर्ज़ी कैसे भी आग़ाज़ करे

    12.4K reads
  5. कहीं ये लम्हा-ए-मौजूद वाहिमा ही न हो - ज़िया-उल-मुस्तफ़ा तुर्क

    कहीं ये लम्हा-ए-मौजूद वाहिमा ही न होजो हो रहा है ये सब पहले हो चुका ही न हो

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like