कहीं ये लम्हा-ए-मौजूद वाहिमा ही न हो - ज़िया-उल-मुस्तफ़ा तुर्क

ज़िया-उल-मुस्तफ़ा तुर्कज़िया-उल-मुस्तफ़ा तुर्क29 Sept 1976

3 min read · 12.4K reads

कहीं ये लम्हा-ए-मौजूद वाहिमा ही न हो
जो हो रहा है ये सब पहले हो चुका ही न हो

वो सदमा जिस के सबब मैं हूँ सर-ब-ज़ानू अभी
अजब नहीं मिरी दानिस्त में हुआ ही न हो

तिरे ग़याब में जो कुछ किया हिकायत मैं
कहीं वो गुफ़्ता ओ ना-गुफ़्ता से सिवा ही न हो

कलाम करती हुई लहरें चुप न हों मिरे बाद
मिरे लिए कहीं पानी रूका हुआ ही न हो

गुज़रती शाम दरख़्त आबजू सुकूत और मैं
सुख़न-मिसाल ये मंज़र भी गूँजता ही न हो

ये क्या कि मैं नया चेहरा लिए उठूँ हर रोज़
ये क्या कि ‘तुर्क’ मिरा ख़्वाब टूटता ही न हो
ज़िया-उल-मुस्तफ़ा तुर्क
About the poet

ज़िया-उल-मुस्तफ़ा तुर्क

View profile & all 14 Poems / Stories

More from ज़िया-उल-मुस्तफ़ा तुर्क

  1. आईने के आख़िरी इज़हार में - ज़िया-उल-मुस्तफ़ा तुर्क

    आईने के आख़िरी इज़हार मेंमैं भी हूँ शाम-ए-अबद-आसार में

    12.4K reads
  2. चराग़-ए-कुश्ता से क़िंदील कर रहा है मुझे - ज़िया-उल-मुस्तफ़ा तुर्क

    चराग़-ए-कुश्ता से क़िंदील कर रहा है मुझेवो दस्त-ए-ग़ैब जो तब्दील कर रहा है मुझे

    12.4K reads
  3. दिनों में दिन थे शबों में शबें पड़ी हुई थीं - ज़िया-उल-मुस्तफ़ा तुर्क

    दिनों में दिन थे शबों में शबें पड़ी हुई थींसभी कहानियाँ इक ताक़ में पड़ी हुई थीं

    12.4K reads
  4. जिस भी लफ़्ज पे उँगलियाँ रख दे साज़ करे - ज़िया-उल-मुस्तफ़ा तुर्क

    जिस भी लफ़्ज पे उँगलियाँ रख दे साज़ करेनज़्म की मर्ज़ी कैसे भी आग़ाज़ करे

    12.4K reads
  5. किसी सफ़र किसी अस्बाब से इलाक़ा नहीं - ज़िया-उल-मुस्तफ़ा तुर्क

    किसी सफ़र किसी अस्बाब से इलाक़ा नहींतुम्हारे बाद किस ख़्वाब से इलाक़ा नहीं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like