दिनों में दिन थे शबों में शबें पड़ी हुई थीं - ज़िया-उल-मुस्तफ़ा तुर्क

ज़िया-उल-मुस्तफ़ा तुर्कज़िया-उल-मुस्तफ़ा तुर्क29 Sept 1976

3 min read · 12.4K reads

दिनों में दिन थे शबों में शबें पड़ी हुई थीं
सभी कहानियाँ इक ताक़ में पड़ी हुई थीं

अज़ान गूँजी तो मेहराब में कोई भी न था
बस एक रहल पे कफछ आयतें पड़ी हुई थी

सुनाई देता है अब भी मुक़द्दस आग के गिर्द
वो लहन जिस में कई हैरतें पड़ी हुई थीं

मुझे नवाज़ा तो पेशानी पर लिखा उस ने
वो नाम जिस में सभी निस्बतें पड़ी हुई थीं

चराग़ औंधे पड़े थे ज़मीन पर सारे
और उन के पास में उन की लव़ें पड़ी हुई थीं

न बर्ग-ओ-बार ही लाए न साएबाँ हुए ‘तुर्क’
हमारी शाख़ों पे कैसी गिरहें पड़ी हुई थी
ज़िया-उल-मुस्तफ़ा तुर्क
About the poet

ज़िया-उल-मुस्तफ़ा तुर्क

View profile & all 14 Poems / Stories

More from ज़िया-उल-मुस्तफ़ा तुर्क

  1. आईने के आख़िरी इज़हार में - ज़िया-उल-मुस्तफ़ा तुर्क

    आईने के आख़िरी इज़हार मेंमैं भी हूँ शाम-ए-अबद-आसार में

    12.4K reads
  2. चराग़-ए-कुश्ता से क़िंदील कर रहा है मुझे - ज़िया-उल-मुस्तफ़ा तुर्क

    चराग़-ए-कुश्ता से क़िंदील कर रहा है मुझेवो दस्त-ए-ग़ैब जो तब्दील कर रहा है मुझे

    12.4K reads
  3. जिस भी लफ़्ज पे उँगलियाँ रख दे साज़ करे - ज़िया-उल-मुस्तफ़ा तुर्क

    जिस भी लफ़्ज पे उँगलियाँ रख दे साज़ करेनज़्म की मर्ज़ी कैसे भी आग़ाज़ करे

    12.4K reads
  4. कहीं ये लम्हा-ए-मौजूद वाहिमा ही न हो - ज़िया-उल-मुस्तफ़ा तुर्क

    कहीं ये लम्हा-ए-मौजूद वाहिमा ही न होजो हो रहा है ये सब पहले हो चुका ही न हो

    12.4K reads
  5. किसी सफ़र किसी अस्बाब से इलाक़ा नहीं - ज़िया-उल-मुस्तफ़ा तुर्क

    किसी सफ़र किसी अस्बाब से इलाक़ा नहींतुम्हारे बाद किस ख़्वाब से इलाक़ा नहीं

    12.4K reads