आईने के आख़िरी इज़हार में - ज़िया-उल-मुस्तफ़ा तुर्क

ज़िया-उल-मुस्तफ़ा तुर्कज़िया-उल-मुस्तफ़ा तुर्क29 Sept 1976

2 min read · 12.4K reads

आईने के आख़िरी इज़हार में
मैं भी हूँ शाम-ए-अबद-आसार में

देखते ही देखते गुम हो गई
रौशनी बढ़ती हुई रफ़्तार में

क़तरा क़तरा छत से ही रिसने लगी
धूप का रस्ता न था दीवार में

अपनी आँखें ही मैं भूल आया कहीं
रात इतनी भीड़ थी बाज़ार में

बार बार आता रहा है तेरा नाम
आईना होती है गुफ़्तार में

दूर तक बिछती चली जाती थी नींद
ख़्वाब आता ही न था इज़हार में
ज़िया-उल-मुस्तफ़ा तुर्क
About the poet

ज़िया-उल-मुस्तफ़ा तुर्क

View profile & all 14 Poems / Stories

More from ज़िया-उल-मुस्तफ़ा तुर्क

  1. चराग़-ए-कुश्ता से क़िंदील कर रहा है मुझे - ज़िया-उल-मुस्तफ़ा तुर्क

    चराग़-ए-कुश्ता से क़िंदील कर रहा है मुझेवो दस्त-ए-ग़ैब जो तब्दील कर रहा है मुझे

    12.4K reads
  2. दिनों में दिन थे शबों में शबें पड़ी हुई थीं - ज़िया-उल-मुस्तफ़ा तुर्क

    दिनों में दिन थे शबों में शबें पड़ी हुई थींसभी कहानियाँ इक ताक़ में पड़ी हुई थीं

    12.4K reads
  3. जिस भी लफ़्ज पे उँगलियाँ रख दे साज़ करे - ज़िया-उल-मुस्तफ़ा तुर्क

    जिस भी लफ़्ज पे उँगलियाँ रख दे साज़ करेनज़्म की मर्ज़ी कैसे भी आग़ाज़ करे

    12.4K reads
  4. कहीं ये लम्हा-ए-मौजूद वाहिमा ही न हो - ज़िया-उल-मुस्तफ़ा तुर्क

    कहीं ये लम्हा-ए-मौजूद वाहिमा ही न होजो हो रहा है ये सब पहले हो चुका ही न हो

    12.4K reads
  5. किसी सफ़र किसी अस्बाब से इलाक़ा नहीं - ज़िया-उल-मुस्तफ़ा तुर्क

    किसी सफ़र किसी अस्बाब से इलाक़ा नहींतुम्हारे बाद किस ख़्वाब से इलाक़ा नहीं

    12.4K reads