पर ए हुमा इक महान पर है - ज़िया फ़तेहाबादी

ज़िया फतेहाबादीज़िया फतेहाबादी9 Sept 1913 – 19 Sept 1986

3 min read · 12.4K reads

पर ए हुमा इक महान पर है |
परिन्दा ऊँची उड़ान पर है |
 
ज़मीं को पामाल करने वाला
दिमाग़ जो आसमान पर है |
 
उतर के धरती पे आ न जाए
वो धूप जो सायबान पर है |
 
कभी तो आएगी मेरे लब पर
वो बात जो हर ज़ुबान पर है |
 
बिगड़ के जब से गया है कोई
बनी हुई दिल पे जान पर है |
 
क़दम हद ए लामकाँ में लेकिन
नज़र अभी तक मकान पर है |
 
समुन्दरों से कहाँ बुझेगी
वो तिशनगी जो उठान पर है |
 
ज़िया ये कैसी है बदगुमानी
शक उस को मेरे गुमान पर है |
ज़िया फतेहाबादी
About the poet

ज़िया फतेहाबादी

View profile & all 80 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like