इन्तज़ार ए सुबह ए नो है शाम से - ज़िया फ़तेहाबादी

ज़िया फतेहाबादीज़िया फतेहाबादी9 Sept 1913 – 19 Sept 1986

3 min read · 12.4K reads


इन्तज़ार ए सुबह ए नो है शाम से
रात कट जाए कहीं आराम से

जल उठे दिल में उम्मीदों के चिराग़
दी मुझे आवाज़ किसने बाम से

कारोबार ए ज़िन्दगी चलता रहा
इक मुसलसिल कोशिश ए नाकाम से

और कितनी दूर है मंज़िल अभी
पूछता हूँ लग़ज़िश ए हर गाम से

कूबकू सहरा ब सहरा दर ब दर
हम रहे आवारा ओ बदनाम से

इशरत ए आग़ाज़ का अन्दाज़ा कर
ऐ दिल ए मुज़तर ग़म ए अन्जाम से

तोड़ ही दी हमने तोबा ऐ ज़िया
तंग आकर गरदिश ए अय्याम से
ज़िया फतेहाबादी
About the poet

ज़िया फतेहाबादी

View profile & all 80 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like