ईजा तलबी (सॉनेट) - ज़िया फतेहाबादी

ज़िया फतेहाबादीज़िया फतेहाबादी9 Sept 1913 – 19 Sept 1986

3 min read · 12.4K reads

तुझ को देखा तो थी नज़र की ख़ता
आह खींची तो बेकरार था दिल
नामुराद और सोगवार था दिल
जो हुआ जोश ए बेख़ुदी में हुआ

याद आती रही तेरी शोखी
भूल कर भी तुझे भूला ना सका
बात बिगड़ी हुई बना ना सका
रोज़-ओ शब् दिल की बेकली ना गई

राज़-ए वहशत सबा ने ताड़ लिया
गुल-ओ बुलबुल से कह दिया जा कर
अहल-ए गुलशन ने वज्द में आ कर
कह दिया तुझ से माजरा सारा

डर है , अब तू खफ़ा न हो जाए
दर्द दिल की दवा ना हो जाए
ज़िया फतेहाबादी
About the poet

ज़िया फतेहाबादी

View profile & all 80 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like