साँचे में जुनूँ के दिल को ढालें

Zia FatehabadiZia Fatehabadi9 Feb 1913 – 19 Aug 1986

1 min read · 12.7K reads

साँचे में जुनूँ के दिल को ढालें,
होश-ओ ख़िरद का भेद पा लें ।

रूख़ से जो नक़ाब वो उठा लें,
हम ज़ौक़-ए नज़र को आज़मा लें ।

ऐ अक़ल न दे फ़रेब हम को,
खोए हुए हैं कि उन को पा लें ।

हस्ती इक राग है अधूरा,
इस की न गतें हैं न तालें ।

पिन्हाँ वो यहीं कहीं तो होंगे,
हर शय को बगौर देखें-भालें ।

हम चलते हैं तेरे साथ ऐ मौत !
अन्जाम-ए हयात तो सुना लें ।

हर समत है कहकहों की झंकार,
क्या हम भी ज़रा-सा मुस्कुरा लें ।

जी में है ’ज़िया’ कि अपने दिल को,
बेगाना-ए आरज़ू बना लें ।

 

Zia Fatehabadi
About the poet

Zia Fatehabadi

Mehr Lal Soni (9 February 1913 – 19 August 1986), better known as Zia Fatehabadi, was an Indian Urdu ghazal and nazm writer. He was a disciple (shaagird) of Syed Aashiq Hussain Siddiqui Seemab Akbarabadi (1882–1951), who was a disciple of Nawab Mirza Khan Daa…

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like