ग़म-ए उल्फ़त में जान दी होती

Zia FatehabadiZia Fatehabadi9 Feb 1913 – 19 Aug 1986

1 min read · 12.6K reads

ग़म-ए उल्फ़त में जान दी होती ।
ख़िज्र की उम्र मिल गई होती ।

ताक़त-ए इन्तिज़ार थी कि न थी.
जुर्रत-ए इन्तिज़ार की होती ।

न हुआ हुस्न मूलतफ़ित वरना,
दिल की दुनिया बदल गई होती ।

ज़ब्त-ए ग़म में लबों का हिलना क्या,
बेज़ुबाँ आँख मुलतजी होती ।

मशवरा तर्क-ए मय का ठीक मगर,
शेख़, तू ने कभी तो पी होती ।

जान देते ख़ुशी से मौत अगर,
काशिफ़-ए राज़-ए ज़िन्दगी होती ।

गुनगुनाता कोई ’ज़िया’ की ग़ज़ल,
और फ़िज़ा साज़ छेड़ती होती ।

Zia Fatehabadi
About the poet

Zia Fatehabadi

Mehr Lal Soni (9 February 1913 – 19 August 1986), better known as Zia Fatehabadi, was an Indian Urdu ghazal and nazm writer. He was a disciple (shaagird) of Syed Aashiq Hussain Siddiqui Seemab Akbarabadi (1882–1951), who was a disciple of Nawab Mirza Khan Daa…

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like