लायी हयात[1], आये, क़ज़ा[2] ले चली, चले
अपनी ख़ुशी न आये न अपनी ख़ुशी चले
बेहतर तो है यही कि न दुनिया से दिल लगे
पर क्या करें जो काम न बे-दिल्लगी चले
कम होंगे इस बिसात[3] पे हम जैसे बद-क़िमार[4]
जो चाल हम चले सो निहायत बुरी चले
हो उम्रे-ख़िज़्र[5] भी तो भी कहेंगे ब-वक़्ते-मर्ग[6]
हम क्या रहे यहाँ अभी आये अभी चले
दुनिया ने किसका राहे-फ़ना में दिया है साथ
तुम भी चले चलो युँ ही जब तक चली चले
नाज़ाँ[7] न हो ख़िरद[8] पे जो होना है वो ही हो
दानिश[9] तेरी न कुछ मेरी दानिशवरी चले
जा कि हवा-ए-शौक़[10] में हैं इस चमन से ज़ौक़
अपनी बला से बादे-सबा[11] अब कहीं चले