नए मौसम को क्या होने लगा है - ज़मील मुरस्सापुरी

ज़मील मुरस्सापुरीज़मील मुरस्सापुरी

3 min read · 12.4K reads

नए मौसम को क्या होने लगा है
कि मिट्टी में लहू बोने लगा है

कोई क़ीमत नहीं थी जिस की यारो
अब उस का मोल भी होने लगा है

बहुत मुश्किल है अब उस का जगाना
वो आँखें खोल कर सोने लगा है

जहाँ होता नहीं था कुछ भी कल तक
वहाँ भी कुछ न कुछ होने लगा है

हवा का क़द कोई किस तरह नापे
जिसे देखो वही कोने लगा है

अभी तो पाँव में काँटे चुभे हैं
अभी से हौसला खोने लगा है

नई तहज़ीब दम तोड़ेगी इक दिन
नहीं होना था जो होने लगा है
ज़मील मुरस्सापुरी
About the poet

ज़मील मुरस्सापुरी

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like