सदियों से ज़माने का ये अंदाज़ा रहा है - ज़मील मुरस्सापुरी

ज़मील मुरस्सापुरीज़मील मुरस्सापुरी

3 min read · 12.4K reads

सदियों से ज़माने का ये अंदाज़ा रहा है
साया भी जुदा हो गया जब वक़्त पड़ा है

भूले से किसी और का रस्ता नहीं छूटे
अपनी तो हर इक शख़्स से रफ़्तार जुदा है

उस रिंद-ए-बला-नोश को सीने से लगा लो
मय-ख़ाने का ज़ाहिद से पता पूछ रहा है

मँजधार से टकराए हैं हिम्मत नहीं हारे
टूटी हुई पतवार पे ये ज़ोम रहा है

घर अपना किसी और की नज़रों से न देखो
हर तरह उजड़ा है मगर फिर भी सजा है

मय-कश किसी तफ़रीक़ के क़ाएल ही नहीं है
वाइज़ के लिए भी दर-ए-मय-ख़ाना खुला है

ये दौर भी क्या दौर है इस दौर में यारों
सच बोलने वालों का ही अंजाम बुरा है
ज़मील मुरस्सापुरी
About the poet

ज़मील मुरस्सापुरी

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like