ख़ुद से जुदा हुए तो कहीं के नहीं रहे

ज़किया ग़ज़लज़किया ग़ज़ल20 Oct 1963

1 min read · 12.4K reads

ख़ुद से जुदा हुए तो कहीं के नहीं रहे

यूँ दर-ब-दर हुए कि ज़मीं के नहीं रहे

रिश्ते रफ़ाक़तों के रक़ाबत में ढल गए

दीवार-ओ-दर भी अपने मकीं के नहीं रहे

हिजरत-ज़दा लिबास में फिरते हैं दर-ब-दर

रहना था जिस नगर में वहीं के नहीं रहे

ये कूज़ा-गर ये चाक ये मिट्टी ये आग सब

ज़ोम-ए-हुनर में देख कहीं के नहीं रहे

ख़्वाबों के ज़ख़्म आँख से रिसने लगे 'ग़ज़ल'

ये दर्द-ए-जाँ भी क़ल्ब-ए-हज़ीं के नहीं रहे

ज़किया ग़ज़ल
About the poet

ज़किया ग़ज़ल

उपनाम : 'ग़ज़ल' मूल नाम : ज़किया वसीम जन्म : 20 Oct 1963 | कराची, सिंध

View profile & all 17 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like