रिश्ता नहीं किसी का किसी फ़र्द से मगर - ज़ैदी जाफ़र रज़ा

ज़ैदी जाफ़र रज़ाज़ैदी जाफ़र रज़ा

3 min read · 12.4K reads

रिश्ता नहीं किसी का किसी फ़र्द से मगर.
हम-मज़हबों के साथ हैं हमदर्द से मगर.

जब आई घर पे बात तो लब बंद हो गए,
पहले बहोत थे गर्म, हैं अब सर्द से मगर.

दहशत-गरी की गर्द न चेहरे पे आ पड़े,
परहेज़ भी, लगाव भी है गर्द से मगर.

आजाद थे तो करते थे मर्दानगी की बात,
पकड़े गए तो हो गए नामर्द से मगर.

आंधी चमन में आई तो सब बेखबर रहे,
कुछ सुर्ख फूल हो गए क्यों ज़र्द से मगर.
ज़ैदी जाफ़र रज़ा
About the poet

ज़ैदी जाफ़र रज़ा

View profile & all 10 Poems / Stories

More from ज़ैदी जाफ़र रज़ा

  1. मैं तनहा हूँ , नहीं भी हूँ - ज़ैदी जाफ़र रज़ा

    रात दमकती है रह रह कर मद्धम सीखुले हुए सहरा के हाथ पे नीलम सी.

    12.4K reads
  2. सोचता हूँ ज़हन के सारे दरीचे खोल दूँ - ज़ैदी जाफ़र रज़ा

    अमेरीकी पोते के यौमे-विलादत परसोचता हूँ ज़हन के सारे दरीचे खोल दूँ

    12.4K reads
  3. ज़ह्र पी लेते हैं क्यों लोग परीशां होकर - ज़ैदी जाफ़र रज़ा

    ज़ह्र पी लेते हैं क्यों लोग परीशां होकरहम तो खुशहाल रहे बे-सरो-सामां होकर

    12.4K reads
  4. वो कल था साथ तो फिर आज ख्वाब सा क्यों है - ज़ैदी जाफ़र रज़ा

    वो कल था साथ तो फिर आज ख्वाब सा क्यों हैबगैर उसके ये जीना अज़ाब सा क्यों है

    12.4K reads
  5. दिल खिंच रहा है फिर उसी तस्वीर की तरफ़ - ज़ैदी जाफ़र रज़ा

    दिल खिंच रहा है फिर उसी तस्वीर की तरफ़.हो आयें चलिए मीर तकी मीर की तरफ़.

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like