तज़ाद की काश्त - ज़ाहिद इमरोज़

ज़ाहिद इमरोज़ज़ाहिद इमरोज़23 Sept 1986

5 min read · 12.3K reads

उसे ने मुझ से मोहब्बत की
मैं ने उसे अपना सीना छूने को कहा
उस ने मेरा दिल चूम कर
मुझे अमर कर दिया

मैं ने उस से मोहब्बत की
उस ने मुझे दिल चूमने को कहा
मैं ने उस का सीना छू कर
उसे हिदायत बख़्शी

हम दोनों जुदा हो गए
जुदाई ने हमारे ख़्वाब ज़हरीले कर दिए
यक साँसी मौत अब हमारी पहली तरजीह है
तन्हाई का साँप हमें रात भर डसता रहता है
और सुब्ह अपना ज़हर चूस कर
अगली रात डसने के लिएमैं ने कई रंग के साए सूँघे हैं
मगर दीवारों पर कंदा किए फूलों में
कभी ख़ुशबू नहीं महकी
मोहब्बत रूह में तब उतरती है
जब ग़मों की रेत और आँसुओं से
हम अपने अंदर शिकस्तगी तामीर करते हैं

जिस क़दर भी हँस लो
नजात का कोई रास्ता नहीं
तुम मोहब्बत के गुनहगार हो
सौ ग़म तुम्हारी हड्डियों में फैला हुआ है
अपने अमीक़ तजरबे से बताओ
एक मोहब्बत मापने के लिए
हमें दूसरी मोहब्बत क्यूँ तलाशना पड़ती है

मैं जमा हो कर कम पड़ गया हूँ
कहीं ऐसा तो नहीं
इर्तिक़ा की जल्द-बाज़ी में
मैं ने दो नफ़ी जोड़ लिए हैं

ज़िंदा छोड़ जाता है
ज़ाहिद इमरोज़
About the poet

ज़ाहिद इमरोज़

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like