इज़हार का मतरूक रास्ता - ज़ाहिद इमरोज़

ज़ाहिद इमरोज़ज़ाहिद इमरोज़23 Sept 1986

2 min read · 12.4K reads

इज़हार-ए-मोहब्बत के लिए लाज़मी नहीं
कि फूल ख़रीदे जाएँ
किसी होटल में कमरा लिया जाए
या परिंदे आज़ाद किए जाएँ

इज़हार-ए-मोहब्बत के लिए तुम अपने बोसे
काग़ज़ में लपेट कर भेज सकती हो
जिस तरह मैं ने अपने जज़्बे
तुम्हें पोस्ट कर दिए हैं
ज़ाहिद इमरोज़
About the poet

ज़ाहिद इमरोज़

View profile & all 13 Poems / Stories