चोर दरवाजा - ज़ाहिद इमरोज़

ज़ाहिद इमरोज़ज़ाहिद इमरोज़23 Sept 1986

3 min read · 12.4K reads

मेरे ख़्वाब ज़ख़्मी हुए
तो दुनिया के सारे ज़ाब्ते झूठे लगे
 मैं ने ज़िंदगी के लिए भीक माँगी
मगर आबाद लम्हों की पूजा के लिए
वक़्त कभी मेरे लिए न रूका
मुझे वेस्ट-पन से अपनाइयत महसूस हुई
लोग काग़ज़ों से बने खिलौने थे
जिन्हें हमेशा ख़िलाफ़-ए-मर्ज़ी नाचना पड़ा

भीगे साहिलों की हवा में ख़ून ही ख़ून था
झीलों के आबाद किनारे मुझे बंजर कर गए
पानी में तैरता मंज़र दग़ाबाज़ निकला
मैं मुख़ालिफ़ सम्त बहती कश्तियों में
ब-यक-वक़्त सवार हो गया
बादल बरस गए
तो आसमान पर धुआँ रह गया
मैंने ख़ुद को धुवें में उड़ाया
और मसरूफ़िसत से सौदा कर लिया
ज़ाहिद इमरोज़
About the poet

ज़ाहिद इमरोज़

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like