एक आवामी नज़्म - ज़ाहिद इमरोज़

ज़ाहिद इमरोज़ज़ाहिद इमरोज़23 Sept 1986

4 min read · 12.4K reads

हम ख़ाली पेट सरहद पर
हाथों की अम्न ज़ंजीर नहीं बना सकते
भूक हमारी रातें ख़ुश्क कर देती है
आँसू कभी प्यास नहीं बुझाते
रजज़ क़ौमी तराना बन जाए
तो ज़रख़ेज़ी क़हत उगाने लगती है
बच्चे माँ की छातियों से
ख़ून चूसने लगते हैं
कोई चेहरों पे परचम नहीं बनाता
और यौम-ए-आज़ादी पर लोग
फुल-झड़ियाँ नहीं अपनी ख़ुशियाँ जलाते हैं
फ़ौज कभी नग़्मे नहीं गुनगुना सकती
कि सिपाही खेतियाँ उजाड़ने वाले
ख़ुद-कार औज़ार होते हैं

क्या फूल नौ-बियाहता औरत के बालों
और बच्चों के लिबास पर ही जचता है
काश
वतन की हद हुदूद के तअय्युन के लिए
फूलों की कियारियाँ
आहिनी-तारों का मुतबादिल होतीं
ज़ाहिद इमरोज़
About the poet

ज़ाहिद इमरोज़

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like