हम इज़ाफ़ी मिट्टी से बने - ज़ाहिद इमरोज़

ज़ाहिद इमरोज़ज़ाहिद इमरोज़23 Sept 1986

2 min read · 12.4K reads

रोशनी क़त्ल हुई
तो जिस्म ख़ाली हो गए
ज़िंदगी का ग़ुबार ही हमारा हासिल है
हम ने पराए-घरों की राज-गीरी की
और अपनी छत के ख़्वाब देखे
हमें कब मालूम था
सोई दुकानों की सीढ़ियाँ हमारा तकिया हैं
हमारे नाम इज़ाफ़ी मिट्टी पर लिखे गए
और हम फ़क़त लोगों को दोहराते रहे

हम बे-एहतियात लम्हों का क़िसाास नहीं थे
हम हलाल के थे
मगर बेघर पैदा हुए
ज़ाहिद इमरोज़
About the poet

ज़ाहिद इमरोज़

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like