इश्क़ का फूल तो सहरा में खिला करता है - ज़ाहिद अबरोल

ज़ाहिद अबरोलज़ाहिद अबरोल20 Sept 1950

3 min read · 12.4K reads


इश़्क का फूल तो सहरा[1] में खिला करता है
एक इक ज़र्रा [2] जहां रश्क-ओ-दुआ [3] करता है

यह बुरा वक़्त ही नाज़िल[4] हुआ सर पे वरना
अपने ख़्वाबों से भला कोई डरा करता है

ज़ख़्म पल भर का, दवा रोज़, दुआ बरसों तक
यूं इलाज-ए-ग़म-ए-महबूब[5] हुआ करता है

दिल को सहरा दिया, आंखों को समुन्दर बख़्शा
शोबदे[6]ऐसे वो दमबाज़[7] किया करता है

ख़ुद को तन्हा न समझ, जाम उठा ले “ज़ाहिद”
ऐसा साथी तो मुक़द्दर से मिला करता है
ज़ाहिद अबरोल
About the poet

ज़ाहिद अबरोल

View profile & all 14 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like