हम्द - ज़ाहिद अबरोल

ज़ाहिद अबरोलज़ाहिद अबरोल20 Sept 1950

5 min read · 12.4K reads

हम्द[1]
रोज़-ए-अज़ल[2] से रोज़-ए-अबद[3] तक इंसाँ की तक़दीर हो तुम
हर तौक़ीर[4] तुम्हारी बख़्शिश[5] इल्म [6]की हर तहरीर[7] हो तुम

सहराओं में पानी हर बूँद तुम्हारी ही नेमत
और दरिया में डूब रही कश्ती की हर तदबीर[8]हो तुम

बच्चों की मुस्कान बुज़ुर्गों की शफ़क़त[9]भी तुम से है
और जवाँ लोगों के सुनहरे ख़्वाबों की ता’बीर हो तुम

सूरज की सब धूप, धूप में आग तुम्हारे ही दम से
और दरख़्तों के साये में नींद की जू-ए-शीर[10]भी तुम

इंसाँ से इंसाँ का रिश्ता गंग-ओ-जमन[11]से ज़मज़म[12]तक
इस रिश्ते को बाँधने वाली उल्फ़त की ज़ंजीर हो तुम

प्यास से मरने वालों का हर फ़ख़्र-ए-शहादत[13] तुम से है
हक़ की ख़ातिर लड़ने वालों की हर इक शमशीर[14] हो तुम

ज़ाहिद इन्सानों ने ये पंछी पिंजरे में ही रक्खा क़ैद
प्यार को जो अल्फ़ाज़ की वुस’अत[15] दे वो आलमगीर[16] हो तुम
ज़ाहिद अबरोल
About the poet

ज़ाहिद अबरोल

View profile & all 14 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like