अन्धा ख़ुदा - ज़ाहिद अबरोल

ज़ाहिद अबरोलज़ाहिद अबरोल20 Sept 1950

3 min read · 12.4K reads

उस को शक था
ख़ुदा ने दो आधे जिस्म अमूदन जोड़ के
उस को तामीर किया है
जिस में इक हिस्सा अपना और एक पराया है
वो आधे आधे दो जिस्मों का हासिल है
वो अक्सर रात के काले चेहरे से डर जाता
तो अपनी ही गोद में छुप कर रोने लगता
ख़ुद से बातें करता
दीवारों से सर टकराता
अपनी तकमील की ख़ातिर
दोनों आधे जिस्मों को
बिस्तर पर तन्हा छोड़ के
अपने असली हिस्से की तलाश में खो जाता
लेकिन ख़ाली हाथों को जब
दोज़ख़ की जानिब लटकाए वापस आता
अपनी ही गर्दन में बाज़ू डाले
ख़ुद से लिपट कर सो जाता
ज़ाहिद अबरोल
About the poet

ज़ाहिद अबरोल

View profile & all 14 Poems / Stories

More from ज़ाहिद अबरोल

  1. फ़रीदनामा - ज़ाहिद अबरोल

    उस को शक थाख़ुदा ने दो आधे जिस्म अमूदन जोड़ के

    12.4K reads
  2. दरिया दरिया-साहिल साहिल - ज़ाहिद अबरोल

    उस को शक थाख़ुदा ने दो आधे जिस्म अमूदन जोड़ के

    12.4K reads
  3. हम्द - ज़ाहिद अबरोल

    हम्द[1]रोज़-ए-अज़ल[2] से रोज़-ए-अबद[3] तक इंसाँ की तक़दीर हो तुम

    12.4K reads
  4. दरिया को पागल करने को अक्स-ए-समुन्दर काफ़ी था - ज़ाहिद अबरोल

    दरिया को पागल करने को अक्स-ए-समुन्दर[1] काफ़ी थाख़्वाब में और जुनूँ[2]भरने को ज़िह्न-ए-सुख़नवर [3]काफ़ी था

    12.4K reads
  5. जब एहसास की झील में हमने दर्द का कंकर फेंका है - ज़ाहिद अबरोल

    जब एह्सास[1] की झील में हमने दर्द का कंकर फेंका हैइक दिलकश[2]से गीत का मंज़र[3] तह के ऊपर उभरा है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like