पुकारे जा रहे हो अजनबी से चाहते - ज़फ़र गोरखपुरी

ज़फ़र गोरखपुरीज़फ़र गोरखपुरी5 Sept 1935 – 29 Sept 2017

3 min read · 12.4K reads

पुकारे जा रहे हो अजनबी से चाहते क्या हो
ख़ुद पने शोर में गुम आदमी से चाहते क्या हो

ये आँखों में जो कुछ हैरत है क्या वो भी तुम्हें दे दें
बना कर बुत हमें अब ख़ामोशी से चाहते क्या हो

न इत्मिनान से बैठो न गहरी नींद में सो पाओ
मियाँ इस मुख़्तसर सी ज़िंदगी से चाहते क्या हो

उसे ठहरा सको इतनी भी तो वुसअत नहीं घर में
ये सब कुछ जान कर आवारगी से चाहते क्या हो

किनारों पर तुम्हारे वास्ते मोती बहा लाए
घरोंदे भी नहीं तोड़े नदी से चाहते क्या हो

चराग़-ए-शाम-ए-तन्हाई भी रौशन रख नहीं पाए
अब और आगे हवा के दोस्ती से चाहते क्या हो
ज़फ़र गोरखपुरी
About the poet

ज़फ़र गोरखपुरी

View profile & all 36 Poems / Stories

More from ज़फ़र गोरखपुरी

  1. आर पार का मंज़र - ज़फ़र गोरखपुरी

    ये अहद क्या है की सब पर गिराँ गुज़रता हैये क्या तिलिस्म है क्या इम्तिहाँ गुज़रता है

    12.4K reads
  2. अब के साल पूनम में, जब तू आएगी मिलने - ज़फ़र गोरखपुरी

    अब के साल पूनम में, जब तू आएगी मिलनेहम ने सोच रखा है रात यूँ गुज़ारेंगे

    12.4K reads
  3. अब्र था कि ख़ुशबू था, कुछ ज़रूर था एक शख़्स - ज़फ़र गोरखपुरी

    अब्र था कि ख़ुशबू था, कुछ ज़रूर था एक शख़्सहाथ भी नहीं आया, पास भी रहा एक शख़्स

    12.4K reads
  4. अश्क-ए-ग़म आँख से बाहर भी - ज़फ़र गोरखपुरी

    अश्क-ए-ग़म आँख से बाहर भी नहीं आने काअब्र छट जाएँ वो मंज़र भी नहीं आने का

    12.4K reads
  5. इकीसवीं सदी - ज़फ़र गोरखपुरी

    दुःख सुख था एक सबका अपना हो या बेगानाएक वो भी था ज़माना, एक ये भी है ज़माना

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like