इकीसवीं सदी - ज़फ़र गोरखपुरी

ज़फ़र गोरखपुरीज़फ़र गोरखपुरी5 Sept 1935 – 29 Sept 2017

10 min read · 12.4K reads

दुःख सुख था एक सबका अपना हो या बेगाना
एक वो भी था ज़माना, एक ये भी है ज़माना

दादा हैं आते थे जब, मिटटी का एक घर था
चोरों का कोई खटका न डाकुओं का डर था
खाते थे रूखी-सूखी, सोते थे नींद गहरी
शामें भरी-भरी थीं, आबाद थी दुपहरी
संतोष था दिलों को माथे पे बल नहीं था
दिल में कपट नहीं था आँखों में छल नहीं था
थे लोग भोले-भाले लेकिन थे प्यार वाले
दुनिया से कितनी जल्दी सब हो गए रवाना

दुःख सुख था एक सबका अपना हो या बेगाना
एक वो भी था ज़माना, एक ये भी है ज़माना

अब्बा का वक़्त आया तालीम घर में आई
तालीम साथ अपने ताज़ा विचार लाई
आगे रवायतों [1] से बढ़ने का ध्यान आया
मिटटी का घर हटा तो पक्का मकान आया
दफ्तर की नौकरी थी, तनख्वाह का सहारा
मालिक पे था भरोसा हो जाता था गुज़ारा
पैसा अगरचे कम था फिर भी न कोई ग़म था
कैसा भरा-पूरा था अपना गरीब-खाना

दुःख सुख था एक सबका अपना हो या बेगाना
एक वो भी था ज़माना, एक ये भी है ज़माना

अब मेरा दौर है ये कोई नहीं किसी का
हर आदमी अकेला हर चेहरा अजनबी-सा
आँसूं न मुस्कराहट जीवन का हाल ऐसा
अपनी ख़बर नहीं है माया का जाल ऐसा
पैसा है, मर्तबा है, इज्ज़त, वक़ार[2] भी है
नौकर है और चाकर बंगला है कार भी है
ज़र पास है, ज़मीं है, लेकिन सुकूं नहीं है
पाने के वास्ते कुछ क्या-क्या पड़ा गंवाना

दुःख सुख था एक सबका अपना हो या बेगाना
एक वो भी था ज़माना, एक ये भी है ज़माना

ए आने वाली नस्लों, ए आने वाले लोगों
भोगा है हमने जो कुछ वो तुम कभी न भोगो
जो दुःख था साथ अपने तुम से करीब न हो
पीड़ा जो हम ने झेली तुमको नसीब न हो
जिस तरह भीड़ में हम तन्हा रहे अकेले
वो जिंदगी की महफ़िल तुमसे न कोई ले ले
तुम जिस तरफ़ से गुजरो मेला हो रौशनी का
रास आये तुमको मौसम इक्कीसवी सदी का
हम तो सुकूं को तरसे तुम पर सुकून बरसे
आनंद हो दिलों में जीवन लगे सुहाना
ज़फ़र गोरखपुरी
About the poet

ज़फ़र गोरखपुरी

View profile & all 36 Poems / Stories

More from ज़फ़र गोरखपुरी

  1. आर पार का मंज़र - ज़फ़र गोरखपुरी

    ये अहद क्या है की सब पर गिराँ गुज़रता हैये क्या तिलिस्म है क्या इम्तिहाँ गुज़रता है

    12.4K reads
  2. अब के साल पूनम में, जब तू आएगी मिलने - ज़फ़र गोरखपुरी

    अब के साल पूनम में, जब तू आएगी मिलनेहम ने सोच रखा है रात यूँ गुज़ारेंगे

    12.4K reads
  3. अब्र था कि ख़ुशबू था, कुछ ज़रूर था एक शख़्स - ज़फ़र गोरखपुरी

    अब्र था कि ख़ुशबू था, कुछ ज़रूर था एक शख़्सहाथ भी नहीं आया, पास भी रहा एक शख़्स

    12.4K reads
  4. अश्क-ए-ग़म आँख से बाहर भी - ज़फ़र गोरखपुरी

    अश्क-ए-ग़म आँख से बाहर भी नहीं आने काअब्र छट जाएँ वो मंज़र भी नहीं आने का

    12.4K reads
  5. इरादा हो अटल तो मोजज़ा ऐसा भी होता है - ज़फ़र गोरखपुरी

    इरादा हो अटल तो मोजज़ा[1] ऐसा भी होता हैदिए को ज़िंदा रखती है हव़ा, ऐसा भी होता है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like