तुम्हारे फूल ताज़ा हैं
मिरी सब उँगलियों पर उग रहे हैं
और ये शाख़ें
ये मेरी उँगलियाँ
कैसी हरी हैं
इन की शिरयानों में बहता रंग
फूलों के लबों से बह रहा है
क़तरा क़तरा
एक बे-मौसम कहानी कह रहा है
तुम्हारे फूल ताज़ा हैं
मिरी सब उँगलियों पर उग रहे हैं
और ये शाख़ें
ये मेरी उँगलियाँ
कैसी हरी हैं
इन की शिरयानों में बहता रंग
फूलों के लबों से बह रहा है
क़तरा क़तरा
एक बे-मौसम कहानी कह रहा है

पर्दा आँखों से हटाने में बहुत देर लगीहमें दुनिया नज़र आने में बहुत देर लगी
इतने आसूदा किनारे नहीं अच्छे लगतेएक ही जैसे नज़ारे नहीं अच्छे लगते
मुसलसल एक ही तस्वीर चश्म-ए-तर में रहीचराग़ बुझ भी गया रौशनी सफ़र में रही
हमें ख़बर थी बचाने का उस में यारा नहींसो हम भी डूब गए और उसे पुकारा नहीं
कोई पूछे मिरे महताब से मेरे सितारों सेछलकता क्यूँ नहीं सैलाब में पानी किनारों से