गई रुतों की कहानियाँ हैं
निशानियाँ हैं
वही खंडर है
वही तमाशा-ए-अहद-ए-रफ़्ता
ये ख़म नया है
अलम नया है
नए सवालों की बात कीजे
जवाब दीजे
कि आने वाले समय का आईना
आप को भी
इसी तरह मुनअ'किस करेगा
गई रुतों की कहानियाँ हैं
निशानियाँ हैं
वही खंडर है
वही तमाशा-ए-अहद-ए-रफ़्ता
ये ख़म नया है
अलम नया है
नए सवालों की बात कीजे
जवाब दीजे
कि आने वाले समय का आईना
आप को भी
इसी तरह मुनअ'किस करेगा

पर्दा आँखों से हटाने में बहुत देर लगीहमें दुनिया नज़र आने में बहुत देर लगी
इतने आसूदा किनारे नहीं अच्छे लगतेएक ही जैसे नज़ारे नहीं अच्छे लगते
मुसलसल एक ही तस्वीर चश्म-ए-तर में रहीचराग़ बुझ भी गया रौशनी सफ़र में रही
हमें ख़बर थी बचाने का उस में यारा नहींसो हम भी डूब गए और उसे पुकारा नहीं
कोई पूछे मिरे महताब से मेरे सितारों सेछलकता क्यूँ नहीं सैलाब में पानी किनारों से