इक बे-पनाह रात का तन्हा जवाब था

यासमीन हमीदयासमीन हमीद18 Mar 1951

1 min read · 12.4K reads

इक बे-पनाह रात का तन्हा जवाब था

छोटा सा इक दिया जो सर-ए-एहतिसाब था

रस्ता मिरा तज़ाद की तस्वीर हो गया

दरिया भी बह रहा था जहाँ पर सराब था

वो वक़्त भी अजीब था हैरान कर गया

वाज़ेह था ज़िंदगी की तरह और ख़्वाब था

पहले पड़ाव से ही उसे लौटना पड़ा

लम्बी मसाफ़तों से जिसे इज्तिनाब था

फिर बे-नुमू ज़मीन थी और ख़ुश्क थे शजर

बे-अब्र आसमाँ का चलन कामयाब था

इक बे-क़यास बात से मंसूब हो गया

फैला हुआ हुरूफ़ में जो इज़्तिराब था

अपनी निगाह पर भी करूँ ए'तिबार क्या

किस मान पर कहूँ वो मिरा इंतिख़ाब था

यासमीन हमीद
About the poet

यासमीन हमीद

जन्म : 18 Mar 1951 "

View profile & all 36 Poems / Stories

More from यासमीन हमीद

  1. पर्दा आँखों से हटाने में बहुत देर लगी

    पर्दा आँखों से हटाने में बहुत देर लगीहमें दुनिया नज़र आने में बहुत देर लगी

    12.4K reads
  2. इतने आसूदा किनारे नहीं अच्छे लगते

    इतने आसूदा किनारे नहीं अच्छे लगतेएक ही जैसे नज़ारे नहीं अच्छे लगते

    12.4K reads
  3. मुसलसल एक ही तस्वीर चश्म-ए-तर में रही

    मुसलसल एक ही तस्वीर चश्म-ए-तर में रहीचराग़ बुझ भी गया रौशनी सफ़र में रही

    12.4K reads
  4. हमें ख़बर थी बचाने का उस में यारा नहीं

    हमें ख़बर थी बचाने का उस में यारा नहींसो हम भी डूब गए और उसे पुकारा नहीं

    12.4K reads
  5. कोई पूछे मिरे महताब से मेरे सितारों से

    कोई पूछे मिरे महताब से मेरे सितारों सेछलकता क्यूँ नहीं सैलाब में पानी किनारों से

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like