किसी के साथ किया निस्बत हुई थी

यासमीन हबीबयासमीन हबीब

1 min read · 12.4K reads

किसी के साथ क्या निस्बत हुई थी

मैं अपने-आप से रुख़्सत हुई थी

पलट कर पीछे देखा था ज़रा सा

मुझे ख़ुद पर बड़ी हैरत हुई थी

अचानक आ गई थी अपने आगे

अचानक बात की जुरअत हुई थी

ख़ुद अपना साथ भी चुभने लगा था

अजब तन्हाई की आदत हुई थी

मिरे अंदर भँवर उठने लगे थे

समुंदर से बड़ी वहशत हुई थी

बहुत सरगोशियाँ शीशे से की थीं

किसी की मुझ से भी ग़ीबत हुई थी

यासमीन हबीब
About the poet

यासमीन हबीब

मूल नाम : यासमीन हबीब

View profile & all 15 Poems / Stories

More from यासमीन हबीब

  1. वक़्त बस रेंगता है उम्र के साथ

    वक़्त बस रेंगता है उम्र के साथतारा तारा गिना है उम्र के साथ

    12.4K reads
  2. अभी गुज़रे दिनों की कुछ सदाएँ शोर करती हैं

    अभी गुज़रे दिनों की कुछ सदाएँ शोर करती हैंदरीचे बंद रहने दो, हवाएँ शोर करती हैं

    12.4K reads
  3. जो चला गया सो चला गया जो है पास उस का ख़याल रख

    जो चला गया सो चला गया जो है पास उस का ख़याल रखजो लुटा दिया उसे भूल जा जो बचा है उस को सँभाल रख

    12.4K reads
  4. मुझ को उतार हर्फ़ में जान-ए-ग़ज़ल बना मुझे

    मुझ को उतार हर्फ़ में जान-ए-ग़ज़ल बना मुझेमेरी ही बात मुझ से कर मेरा कहा सुना मुझे

    12.4K reads
  5. इक दिल में था इक सामने दरिया उसे कहना

    इक दिल में था इक सामने दरिया उसे कहनामुमकिन था कहाँ पार उतरना उसे कहना

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like