अभी गुज़रे दिनों की कुछ सदाएँ शोर करती हैं

यासमीन हबीबयासमीन हबीब

1 min read · 12.4K reads

अभी गुज़रे दिनों की कुछ सदाएँ शोर करती हैं

दरीचे बंद रहने दो, हवाएँ शोर करती हैं

यही तो फ़िक्र के जलते परों पे ताज़ियाना है

कि हर तारीक कमरे में दुआएँ शोर करती हैं

कहा ना था हिसार-ए-इस्म-ए-आज़म खींचने वाले

यहाँ आसेब रहते हैं बलाएँ शोर करती हैं

हमें भी तजरबा है बे-घरी का छत न होने का

दरिंदे, बिजलियाँ, काली घटाएँ शोर करती हैं

अभी गर्द-ए-सफ़र के गिर्ये की है गूँज कानों में

अभी क्यूँ मुंतज़िर ख़ाली सराएँ शोर करती हैं

हमें सैराब रक्खा है ख़ुदा का शुक्र है उस ने

जहाँ बंजर ज़मीनें हों अनाएँ शोर करती हैं

यासमीन हबीब
About the poet

यासमीन हबीब

मूल नाम : यासमीन हबीब

View profile & all 15 Poems / Stories

More from यासमीन हबीब

  1. वक़्त बस रेंगता है उम्र के साथ

    वक़्त बस रेंगता है उम्र के साथतारा तारा गिना है उम्र के साथ

    12.4K reads
  2. जो चला गया सो चला गया जो है पास उस का ख़याल रख

    जो चला गया सो चला गया जो है पास उस का ख़याल रखजो लुटा दिया उसे भूल जा जो बचा है उस को सँभाल रख

    12.4K reads
  3. मुझ को उतार हर्फ़ में जान-ए-ग़ज़ल बना मुझे

    मुझ को उतार हर्फ़ में जान-ए-ग़ज़ल बना मुझेमेरी ही बात मुझ से कर मेरा कहा सुना मुझे

    12.4K reads
  4. इक दिल में था इक सामने दरिया उसे कहना

    इक दिल में था इक सामने दरिया उसे कहनामुमकिन था कहाँ पार उतरना उसे कहना

    12.4K reads
  5. ये कमरा और ये गर्द-ओ-ग़ुबार उस का है

    ये कमरा और ये गर्द-ओ-ग़ुबार उस का हैवो जिस ने आना नहीं इंतिज़ार उस का है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

Couplets by Pratap Somvanshiअपने भीतर है जो इंसान बचाकर रखनाअपनी मिट्टी की ये पहचान बचाकर रखना— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीज़िंदा हैं कितने लोग दवा के बग़ैर भी— मुनव्वर रानामेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजआओ मिलकर बद्दुआ करेंदुनिया का कोई क़ानून बद्दुआओं के लिए किसी को रोक नहीं सकता।इसलिए आओ सब मिल कर बद्दुआ करें कि— फ़रीद ख़ाँनज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयी