इक दिल में था इक सामने दरिया उसे कहना

यासमीन हबीबयासमीन हबीब

1 min read · 12.4K reads

इक दिल में था इक सामने दरिया उसे कहना

मुमकिन था कहाँ पार उतरना उसे कहना

हिज्राँ के समुंदर में हयूला था किसी का

इम्काँ के भँवर से कोई उभरा उसे कहना

इक हर्फ़ की किरची मिरे सीने में छुपी थी

पहरों था कोई टूट के रोया उसे कहना

मुद्दत हुई ख़ुर्शीद गहन से नहीं निकला

ऐसा कहीं तारा कोई टूटा उसे कहना

जाती थी कोई राह अकेली किसी जानिब

तन्हा था सफ़र में कोई साया उसे कहना

हर ज़ख़्म में धड़कन की सदा गूँज रही थी

इक हश्र का था शोर-शराबा उसे कहना

यासमीन हबीब
About the poet

यासमीन हबीब

मूल नाम : यासमीन हबीब

View profile & all 15 Poems / Stories

More from यासमीन हबीब

  1. वक़्त बस रेंगता है उम्र के साथ

    वक़्त बस रेंगता है उम्र के साथतारा तारा गिना है उम्र के साथ

    12.4K reads
  2. अभी गुज़रे दिनों की कुछ सदाएँ शोर करती हैं

    अभी गुज़रे दिनों की कुछ सदाएँ शोर करती हैंदरीचे बंद रहने दो, हवाएँ शोर करती हैं

    12.4K reads
  3. जो चला गया सो चला गया जो है पास उस का ख़याल रख

    जो चला गया सो चला गया जो है पास उस का ख़याल रखजो लुटा दिया उसे भूल जा जो बचा है उस को सँभाल रख

    12.4K reads
  4. मुझ को उतार हर्फ़ में जान-ए-ग़ज़ल बना मुझे

    मुझ को उतार हर्फ़ में जान-ए-ग़ज़ल बना मुझेमेरी ही बात मुझ से कर मेरा कहा सुना मुझे

    12.4K reads
  5. ये कमरा और ये गर्द-ओ-ग़ुबार उस का है

    ये कमरा और ये गर्द-ओ-ग़ुबार उस का हैवो जिस ने आना नहीं इंतिज़ार उस का है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like